Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
संयुक्त राष्ट्र महासचिव-यह समय आलोचना का नहीं, बल्कि बदलाव लाने और परिणाम देने का है
संयुक्त राष्ट्र महासचिव-यह समय आलोचना का नहीं, बल्कि बदलाव लाने और परिणाम देने का है

 

एफबीआई - चीन द्वारा चलाये जा रहे अनाधिकृ‍त पुलिस स्‍टेशनों के संचालन की जांच की जा रही

 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनिओ गुतरश ने सभी पक्षों से समय की आवश्‍यकता को समझने और मानवता के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती से निपटने के लिए वास्तविक समाधानों पर सहमत होने का आग्रह किया है। सीओपी27 के अंतिम दिन गुतरश ने कहा कि यह समय एक-दूसरे की आलोचना का नहीं, बल्कि बदलाव लाने, साथ आने और परिणाम देने का है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सभी राष्‍ट्रों से सार्थक कार्रवाई करने का आह्वान किया। एंटोनी  गुतरश ने कोपेनहेगन में सीओपी15 में निर्धारित किए गए जलवायु वित्त में सालाना 100 अरब अमरीकी डॉलर के वितरण का आग्रह किया। 

 

एफबीआई - चीन द्वारा चलाये जा रहे अनाधिकृ‍त पुलिस स्‍टेशनों के संचालन की जांच की जा रही

 

अमरीका में फेडरल ब्‍यूरो ऑफ इन्‍वेस्टिगेशन-एफबीआई के निदेशक क्रिस्‍टोफर रे ने कहा है कि चीन द्वारा चलाये जा रहे अनाधिकृ‍त पुलिस स्‍टेशनों के संचालन की जांच की जा रही है। अमरीका इस खबर से चिन्तित है कि चीन अमरीका के प्रमुख शहरों में अनाधिकृत प‍ुलिस स्‍टेशन स्‍थापित कर रहा है। निदेशक ने कहा कि यह संप्रभुता का उल्‍लंघन और गैरकानूनी है। उन्‍होंने कहा कि चीन अपने नागरिकों को स्‍वदेश वापस लाकर उन पर आपराधिक मुकदमें चलाने के लिए इस तरह के पुलिस स्‍टेशन संचालित कर कर रहा है। इससे पहले, सितम्‍बर में भी यूरोप स्थित मानवाधिकार संगठन ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके अनुसार न्‍यूयॉर्क सहित विश्‍व के प्रमुख शहरों में चीनी पुलिस सेवा केन्‍द्र स्‍थापित किये जा रहे हैं।

MadhyaBharat 19 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.