Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देश के भविष्य के साथ जुड़ने का जरिया है ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान
new delhi,

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मेरी माटी-मेरा देश अभियान देश के भविष्य के साथ जुड़ने का एक जरिया है। इस अभियान से पूरा देश जुड़ रहा है। हर गांव हर घर देश के स्वाभिमान के साथ खड़ा हो रहा है।

शाह ने शुक्रवार को ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान का दिल्ली में शुभारंभ करते हुए कहा कि गांव-गांव से एकत्रित की गई मिट्टी को लाने के लिए ''अमृत कलश यात्रा'' का शुभारंभ हुआ है। ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए पंच प्रण के महान भारत की रचना का राजमार्ग है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी की मानसिकता को दूर करना, अपनी जड़ों-परंपराओं पर गर्व करना, एकता और अखंडता के लिए जीवन समर्पित करने का प्रण, नागरिकों में कर्तव्य की भावना को जागरूक करने के संकल्प लेने का आह्वान किया था। यह अभियान पंचप्रण की भावना को पूरा करने वाला है।

शाह ने कहा कि पिछले 75 साल तक हमने कई सिद्धियां प्राप्त की हैं। हम चंद्रमा पर भी पहुंच गए और अब सूर्य की कक्षा में भी पहुंच जाएंगे लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। एक लंबी गुलामी के कालखंड और हजारों सेनानियों के बलिदान से स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 75 साल का पुरुषार्थ और विगत 10 साल के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के जन-जन को महान भारत की रचना से जोड़ने का पुरुषार्थ तभी सफल होगा, जब महान भारत की रचना होगी।

शाह ने कहा कि महान भारत की रचना में हर परिवार, हर व्यक्ति, हर बच्चा अपने आप को व अपनी भावनाओं को जोड़ पाए, इस तरह के ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम की कल्पना प्रधानमंत्री मोदी जैसा व्यक्ति ही कर सकता है, जिसके मन में राष्ट्रभक्ति का अकूत भंडार हो।

''मेरी माटी-मेरा देश'' कार्यक्रम की टैगलाइन ''मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन'' अपने आप में बहुत कुछ कह देती है। जब व्यक्ति भारत माता की जय बोलता है तब वह अपनी माटी की जय का उद्घोष करता है। इसी जय के लिए लाखों लोगों ने अपने जीवन का सर्वस्व न्योछावर कर दिए।

शाह ने कहा कि ''आजादी के अमृत महोत्सव'' में प्रधानमंत्री मोदी ने 2 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित करवाया। इसने राष्ट्र भक्ति की भावना को एक बार फिर से जागृत करने का काम किया है और इसका समापन ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम से होगा।

MadhyaBharat 1 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.