Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री मोदी ने की इंदौर की सराहना
indore, Prime Minister Modi, praised Indore

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को इंदौर में चल रही तीन दिवसीय जी-20 समिट के अंतिम दिन दिल्ली से वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदौर एक गौरवशाली व समृद्ध शहर है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप यहां हर तरह का आनंद लेंगे। उन्होंने कहा कि जी-20 ग्रुप की यह बैठक आर्थिक और सामाजिक प्रभाव की दृष्टि से बहुत खास है।

इंदौर में 19 जुलाई से शुरू हुई जी-20 बैठक के तीसरे दिन शुक्रवार को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक शुरू हुई। कार्यक्रम में केन्द्रीय श्रम रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के अलावा 26 देशों के मंत्री शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक में शामिल हो रहे अलग-अलग देशों के मंत्रियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

उन्होंने इंदौर में पधारे अलग-अलग देशों के सभी मंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वाइब्रेंट शहर इंदौर में आपको अलग-अलग रंग देखकर अच्छा लगा होगा। इंदौर वह शहर है जो अपनी समृद्ध परंपराओं पर गर्व करता है। उन्होंने कहा कि आपका समूह और स्वच्छता के सबसे महत्वपूर्ण रोजगार पर आज चर्चा कर रहा है। रोजगार के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलाव को प्रभावी रूप से अपनाने के लिए हम तैयार हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीक के कारण रोजगार संबंधी चुनौतियां बढ़ी हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत में तकनीक से जुड़े कई रोजगार भी विकसित हुए हैं। आज इंदौर में जहां आयोजन हो रहा है, वहां कई स्टार्टअप विकसित हुए हैं, जो एक बदलाव को बताता है।

उन्होंने मॉर्गन स्टेनली का हवाला देते हुए कहा कि भारत अगले 4-5 साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। मैकिन्से के सीईओ ने घोषणा की है कि न केवल वर्तमान दशक बल्कि सदी भी भारत की है। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नजर रखने वाली संस्थाओं और विश्वसनीय आवाजों को भारत पर अभूतपूर्व भरोसा है।

प्रधानमंत्री ने एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बैंक द्वारा किए गए सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि ज्यादातर इन्वेस्टर्स भारत में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। आज भारत को रिकॉर्ड तोड़ एफडीआई (फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट) मिल रहा है। यहां तक कि हमारे बीच आपकी उपस्थिति भी इसी भावना को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भारत में स्किल इंडिया मिशन चल रहा है और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में आधुनिक 12.5 मिलियन युवा प्रशिक्षण पा रहे हैं। युवा उद्योगों की जरूरत के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, इंटरनेट जैसे कई क्षेत्रों में प्रशिक्षण पा रहे हैं। भारत में क्षमता है कि वह दुनिया को एक बड़ा वर्क फोर्स तैयार करके दे सके। आज जरूरत है कि सस्टेनेबल रोजगार के अवसरों को तैयार किया जाए। नियमित और पर्याप्त रोजगार के अवसर तैयार हो।

MadhyaBharat 21 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.