Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उड़ान योजना से भारत के विमानन क्षेत्र में आई क्रांति : प्रधानमंत्री
new delhi,UDAN scheme, Prime Minister

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उड़ान (उड़े देश के आम नागरिक) योजना की 8वीं वर्षगांठ के मौके पर कहा कि पिछले आठ सालों में इस योजना ने भारत के विमानन क्षेत्र में क्रांति ला दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, "आज, हम उड़ान के 8 वर्ष पूरे कर रहे हैं, यह एक ऐसी पहल है, जिसने भारत के विमानन क्षेत्र को बदल दिया है। हवाई अड्डों की संख्या में वृद्धि से लेकर अधिक हवाई मार्गों तक, इस योजना ने करोड़ों लोगों को उड़ान भरने की सुविधा सुनिश्चित की है। साथ ही, इसका व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय विकास को आगे बढ़ाने पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। आने वाले समय में, हम विमानन क्षेत्र को मजबूत करते रहेंगे और लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और आराम पर ध्यान केंद्रित करेंगे।"

उल्लेखनीय है कि आज देश उड़ान योजना के 8 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इसे 2016 में शुरू किया गया था। यह एक दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य हर भारतीय के लिए हवाई यात्रा को किफ़ायती और सुलभ बनाना है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उड़ान ने वंचित क्षेत्रों को प्रमुख शहरों से जोड़कर विमानन सेक्टर में क्रांति ला दी है, जिससे लाखों लोगों को हवाई यात्रा करने में मदद मिली है। दूरदराज के क्षेत्रों को विमानन नेटवर्क से जोड़कर उड़ान ने पर्यटन, व्यापार और विकास को बढ़ावा दिया है, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि प्रगति भारत के हर कोने तक पहुंचे।

 

 

MadhyaBharat 21 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.