Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
फुलवारी शरीफ पीएलएफआई मामले में बिहार के मोतिहारी से सातवां आरोपित गिरफ्तार
patna, Seventh accused arrested , Bihar

पटना। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने फुलवारीशरीफ पीएफआई मामले में मोतिहारी से सातवें आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर मुजफ्फरपुर जिले के परसौनी गांव में एक ठिकाने से पीएफआई का एक छपा हुआ बैनर और दो तलवारें बरामद हुई हैं।

 

एनआईए ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में लक्षित हत्याओं को अंजाम देने की साजिश रचने वाले पीएफआई कार्यकर्ताओं पर अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए एनआईए ने मामले के सातवें आरोपित को जितौरा गांव, जिला मोतिहारी से गिरफ्तार कर एक और सफलता हासिल की है। उसकी पहचान इरशाद उर्फ मोहम्मद बेलाल के रूप में हुई है। वह साम्प्रदायिक नफरत और दुश्मनी फैलाने के लिए पीएफआई की आपराधिक साजिश में सक्रिय रूप से शामिल पाया गया था।

वार्ड 10, बारा चकला, पूर्वी चंपारण, बिहार के हरपुर कहुनी निवासी मोहम्मद शाहिद के पुत्र इरशाद ने अहमद पैलेस, फुलवारीशरीफ, पटना में शारीरिक शिक्षा की आड़ में आयोजित प्रशिक्षण कक्षाओं में भाग लिया था। वह पीएफआई के प्रशिक्षण केंद्रों और गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ था।

पिछले साल पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में इकट्ठा होने के मद्देनजर पीएफआई की गैरकानूनी और हिंसक गतिविधियों से जुड़े इस मामले में पहले भी चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामला 12 जुलाई, 2022 को थाना फुलवारीशरीफ, पटना में दर्ज किया गया था। इसके 10 दिन बाद एनआईए ने मामले को अपने हाथ में ले लिया।

याकूब के रूप में पहचाना गया एक व्यक्ति अभी भी फरार है। उसने हाल ही में एक अपमानजनक और भड़काऊ फेसबुक वीडियो पोस्ट किया था, जिसका उद्देश्य शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करना था। कई एफबी यूजर्स ने उनके पोस्ट पर भद्दे कमेंट और ट्रोल किए थे।

इससे पहले रविवार को एनआईए ने बिहार के मोतिहारी जिले में व्यापक तलाशी ली थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया था। आठ स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें तनवीर रजा उर्फ बरकती पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद आबिद उर्फ आर्यन पुत्र मोहम्मद रुस्तम को गिरफ्तार किया गया। दोनों बहादुरपुर, मेहसी, पूर्वी चंपारण के निवासी हैं। इनके पास से तलाशी के दौरान कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।

जांच में पता चला है कि दोनों ने पीएफआई की लक्षित हत्याओं की योजना को अंजाम देने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था की थी। इसके लिए लक्ष्यों की पहचान की गई थी और टोह ली गई थी। उन्होंने पीएफआई प्रशिक्षक याकूब को हथियार और गोला-बारूद सौंपे थे, जो पीएफआई कैडरों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर रहा था। इस गिरफ्तारी से इस मामले में कुल 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। एनआईए ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

MadhyaBharat 7 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.