Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीएम श्री' योजना को कैबिनेट की मंजूरी
पीएम श्री

 

14,500 स्कूलों को विकसित व उन्नत किया जाएगा

 

शिक्षक दिवस के अवसर पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया  योजना की घोषणा की थी। जिसको कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।  इसके तहत देश भर में 14,500 स्कूलों को विकसित व उन्नत किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा था कि पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तन लाने वाला और समग्र तरीका होगा तथा इनमें खोज उन्मुख और सीखने को केंद्र में रखकर शिक्षा प्रदान करने के तरीके पर जोर रहेगा। इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा कैबिनेट ने शिक्षा मंत्रालय की “पीएम श्री” योजना को मंज़ूरी दी है। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉडल स्कूल बनाने की एक नई 'पीएम श्री' योजना का ऐलान किया था। ये मॉडल स्कूल नया परिवर्तन लाएंगे और आने वाले शिक्षा सुधार का नक्शा इसी से तैयार होगा। प्रधानमंत्री ने कहा था कि पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा और इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। "पीएम श्री" योजना के तहत देश भर के 14,500 स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा और कुछ नए स्कूल बनाए जाएंगे। 'पीएम श्री' स्कूलों में पढ़ाने का आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा। इन स्‍कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, खेल  नई तकनीक, और अन्य सहित आधुनिक इंफ्रा पर ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ प्रोजेक्ट नई शिक्षा नीति के तहत चलाया जाएगा। अब मोदी के इस विज़न को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 

MadhyaBharat 7 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.