Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार
new delhi, Pitroda

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रौदा की टिप्पणी "पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं" से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। सैम पित्रौदा का यह बयान विपक्षी गठबंधन ने उनका निजी बयान बताया है।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रौदा ने विरासत कर के बाद एक और विवादास्पद बयान दिया है। सैम पित्रौदा ने कहा है "पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं" इसके बावजूद हम एक हैं ।

इसके बाद आज (बुधवार) कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक साझा पोस्ट में लिखा कि 'सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता को बताने के लिए जिन उपमाओं का इस्तेमाल किया है, वे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं’

जयराम ने यह भी कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से पूरी तरह असहमत है और अस्वीकार करती है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि 'सैम पित्रोदा के बयान का विपक्षी गठबंधन का कोई नेता समर्थन नहीं करता है।'

 

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पित्रोदा के बयान पर कहा कि 'मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं। उन्होंने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके मुद्दे को देश का मुद्दा बनाया जा रहा है। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते और न ही ये कोई मुद्दा है और न ही ये देश पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया देना चाहता है।

डीएमके नेता टीकेएस एलानगोवन ने पित्रोदा के बयान पर कहा कि यह हमारा बयान नहीं है। 'हम सब साथ है। यहां कई धर्म, संस्कृति, भाषाएं हैं, लेकिन हमने कभी भारत के लोगों में भेद नहीं किया। हम भाषा और संस्कृति की समानता की बात करते हैं और ये मानते हैं कि भारत के हर राज्य में रहने वाले लोग समान हैं।

MadhyaBharat 8 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.