Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रेल हादसा पीड़ित लोगों को तृणमूल ने दिया दो-दो हजार का नोट
kolkata, Trinamool ,train accident

कोलकाता। ओडिशा के बालासोर के पास कोरोमंडल ट्रेन हादसे में मारे गए और घायल हुए पश्चिम बंगाल के लोगों को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने दो-दो लाख रुपये की वित्तीय मदद दी है। जिन लोगों को रुपये दिए गए हैं, उन्हें दो-दो हजार के नोट दिए गए हैं जिसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को इसका वीडियो ट्विटर पर डाला है। इसमें देखा जा सकता है कि पीड़ित परिवारों के हाथ पर दो-दो हजार का नोट रखा गया है। ट्वीट के साथ सुकांत मजूमदार ने लिखा है ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्य के एक मंत्री ने तृणमूल पार्टी की ओर से पीड़ित परिवारों को दो लाख की आर्थिक सहायता दी है। मैं इसकी सराहना करता हूं लेकिन इस संदर्भ में यह सवाल भी रख रहा हूं क्योंकि यह जो रुपये दिए गए हैं उसमें दो-दो हजार के नोट ही क्यों दिए गए हैं? इसका सोर्स क्या है? इसके बाद उन्होंने आगे लिखा है कि बैंकों के माध्यम से 2000 का नोट बदलने की प्रक्रिया चल रही है तो जाहिर सी बात है इन रुपये को बैंक से नहीं उठाया गया है बल्कि इस जरिए से तृणमूल कांग्रेस अपने काले धन को सफेद करने का तरीका ढूंढ रही है। दूसरी ओर पीड़ित परिवारों को दो हजार का नोट देकर उनकी परेशानी बढ़ा दी गई है।

सुकांत ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेरोजगारी पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बालासोर ट्रेन हादसे में पीड़ित लोगों से मिलने के लिए मैं ओडिशा गया था। मैंने बंगाल लोगों से पूछा कि वह ट्रेन से कहां जा रहे थे तो कई लोगों ने बताया कि वे इलाज कराने जा रहे थे जबकि कुछ लोगों ने यह भी बताया कि वे दूसरे राज्य में काम की तलाश में जा रहे थे।

ट्वीट में ममता बनर्जी को टैग करते हुए उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री जी क्या यही आपका सबसे आगे बंगाल है?

MadhyaBharat 6 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.