Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
श्रीनगर एयरबेस पर मिग-29 की तैनाती
new delhi, Deployment of MiG-29, Srinagar airbase

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने चीन और पाकिस्तान से एक साथ मुकाबला करने के लिए जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर एयरबेस पर चौथी पीढ़ी के अपग्रेडेड मिग-29 यूपीजी को तैनात किया है। यह अत्यधिक लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल के साथ हमला करने में सक्षम है। इस स्क्वाड्रन को पुराने मिग-21 जेट को बदलने के लिए तैनात किया गया है।

 

 

वायु सेना के मुताबिक मिग-29 यूपीजी लड़ाकू विमान की युद्धक क्षमता अधिक है। यह एवियोनिक्स और लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस है। दुश्मनों को जवाब देने के लिए इसे घातक हथियारों से भी लैस किया गया है। यह एयरबेस श्रीनगर कश्मीर घाटी के केंद्र में स्थित है और इसकी ऊंचाई मैदानी इलाकों से अधिक है। मिग-29 उन सभी मानदंडों को पूरा करता है, जिसके कारण दोनों मोर्चों पर एक साथ दुश्मनों से मुकाबला करने में सक्षम हैं। मिग-21 की तुलना में मिग-29 के कई फायदे हैं। यह लंबे समय तक कश्मीर घाटी में भारत की ओर आंख उठाकर देखने वाले दुश्मनों को मुहंतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

 

 

वायु सेना के एक अधिकारी ने मिग-29 यूपीजी की लड़ाकू क्षमता के बारे में बताया कि 2019 में बालाकोट हवाई हमलों के बाद यही विमान पाकिस्तानी आतंकवादी शिविरों पर अटैक करके एफ-16 को मार गिराने में भी कामयाब रहा था। मिग-29 को बहुत लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और हवा से जमीन पर मार करने वाले हथियारों से भी लैस किया गया है। सशस्त्र बलों को दी गई आपातकालीन खरीद शक्तियों का उपयोग करते हुए इसे घातक हथियारों से भी लैस किया गया है।

 

 

उन्होंने बताया कि दुश्मनों के साथ एयर स्ट्राइक होने पर मिग-29 दुश्मन के विमानों की क्षमताओं को जाम करने में सक्षम है। यह रात में नाइट विजन चश्मे के साथ काम कर सकता है। हवा से हवा में ईंधन भरने की क्षमता के कारण इसकी रेंज लंबी है। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध शुरू होने पर 2020 में एलएसी पर चीनी विमानों का मुकाबला करने के लिए मिग-29 को तैनात किया गया था। उसी समय से कई बार चीन के नापाक मंसूबों को नाकाम किया गया है। अब मिग-29 यूपीजी लड़ाकू विमान श्रीनगर एयरबेस से पाकिस्तान और चीन पर पैनी नजर रखेगा और जरूरत पड़ने पर करारी शिकस्त भी देगा।

MadhyaBharat 12 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.