Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कोलकाता में ममता से मिले सलमान खान
kolkata, Salman Khan , Mamta

कोलकाता। कोलकाता के एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने पहुंचे मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। कालीघाट स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने आवास के दरवाजे पर सलमान खान का इंतजार कर रही थीं।

शाम 4:00 बजे के करीब कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान सीएम आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उत्तरीय ओढ़ाकर सलमान खान का स्वागत किया। मुख्यमंत्री आवास के पास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए थे जिन्हें बांस के घेरे के चारों तरफ रोका गया था। सीएम ने भीड़ की तरफ इशारा किया, जिसके बाद सलमान ने लोगों का अभिवादन किया। लोग उनका वीडियो बना रहे थे। सलमान ने भी कंधा पकड़ कर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उसके बाद ममता बनर्जी उनका हाथ पकड़ कर अपने घर के अंदर ले गईं।

सूत्रों ने बताया कि सीएम ने सलमान को बंगाल की मशहूर मीठी दही और रसगुल्ले खिलाए। दोनों के बीच करीब 25 मिनट तक मुलाकात चली है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस साल आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आने के लिए भी सलमान को आमंत्रित किया है।

उल्लेखनीय है कि 14 साल बाद सलमान कोलकाता में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे हुए हैं। ईस्ट बंगाल क्लब ग्राउंड में "दबंग द टूर रीलोडेड" नाम से आयोजित हुए कार्यक्रम में सलमान को परफॉर्म करना है। उनके साथ बॉलीवुड के कई अन्य सितारे भी आए हुए हैं।

शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:00 बजे के सलमान कोलकाता पहुंचे हैं। हाल ही में उन्हें धमकी मिली थी जिसकी वजह से उनकी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

MadhyaBharat 13 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.