Since: 23-09-2009

  Latest News :
महानदी नाव हादसे में अबतक सात शव बरामद.   पहले चरण के चुनाव में ही मतदाताओं ने इंडी गठबंधन को नकार दिया: मोदी.   राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   कांग्रेस प्रत्याशी नीटू के भाई पर गोलियां चलाकर प्राणघातक हमला .   कमलनाथ का छिंदवाड़ा मॉडल खोखला: सीएम डॉ यादव.   मध्यप्रदेश में तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना.   चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों की बस पलटी.   हिंदू लड़की को घर में बंधक बनाकर दरिंदगी करता रहा अयान पठान.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
भारत ने फिर स्पष्ट किया है कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा
भारत ने फिर स्पष्ट किया है कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस की निंदा के प्रस्ताव से अलग रहा भारत 

 

भारत ने फिर स्पष्ट किया है कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस पर चर्चा के दौरान कश्मीर मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रूचिरा कम्बोज ने कहा कि एक बार फिर इस मंच का दुरुपयोग करने की कोशिश की गई और भारत के खिलाफ निरर्थक और निराधार टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान की सामूहिक अवहेलना की जानी चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद बंद करने को कहा ताकि नागरिक स्वतंत्रता से जीने के अधिकार का उपभोग कर सकें।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस की निंदा के प्रस्ताव से अलग रहने के बाद भारत ने यूक्रेन में बढ़ते संघर्ष पर गहरी चिन्ता व्यक्त की।  कंबोज ने कहा कि भारत लगातार कहता रहा है कि लोगों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं हो सकता और युद्ध जारी रहना किसी के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि बातचीत और राजनयिक माध्यम से तुरन्त युद्ध रोकने का प्रयास होना चाहिए।

MadhyaBharat 13 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.