Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महादेव ऐप मामले में हवाला कारोबारी की 580 करोड़ की संपत्ति जब्त
new delhi, Hawala businessman,Mahadev App case

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ताजा छापेमारी के बाद दुबई स्थित हवाला कारोबारी की 580 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां एवं 3.64 करोड़ रुपये की नकदी व कीमती सामान जब्त किए।

 

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि महादेव ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में दुबई के हवाला कारोबारी की 580 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां और 3.64 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। ईडी ने इस मामले में 28 फरवरी को कोलकाता, गुरुग्राम, दिल्ली, इंदौर, मुंबई और रायपुर सहित 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे थे।

 

ईडी के मुताबिक महादेव ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप के मामले में जांच के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न उच्चपदस्थ नेताओं और नौकरशाहों की कथित संलिप्तता का संकेत मिला है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी के दौरान महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ व्यापक तलाशी ली है। ईडी ने छापेमारी में 1.86 करोड़ रुपये की नकदी, 1.78 करोड़ रुपये और 580.78 करोड़ रुपये की अपराध से प्राप्त आय जब्त की है।

 

केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि तलाशी में डिजिटल डेटा और संपत्तियों की पहचान सहित बड़ी संख्या में आपत्तिजनक साक्ष्य जब्त किए गए हैं। ईडी के मुताबिक इस मामले में कुल जब्ती और फ्रीजिंग 1296.05 करोड़ रुपये है।

एजेंसी "महादेव ऑनलाइन बुक" के खिलाफ धनशोधन के एक मामले की जांच कर रहा है, जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को नए उपयोगकर्ताओं को नामांकित करने, उपयोगकर्ता आईडी बनाने और बेनामी बैंक खातों के एक स्तरित वेब के जरिए धन की हेराफेरी करने में सक्षम बनाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्मों की व्यवस्था करने वाला प्रमुख सिंडिकेट है।

MadhyaBharat 1 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.