Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नीति आयोग बैठक में ममता के कथित अपमान पर बंगाल विधानसभा में विशेष प्रस्ताव पेश
kolkata, Special resolution presented , Bengal Assembly

कोलकाता । नीति आयोग की बैठक में कथित तौर पर ममता बनर्जी को अपमानित किये जाने को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को एक विशेष प्रस्ताव पेश किया गया।

 

ममता कैबिनेट के सदस्य मानस भुईया ने उक्त प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का माइक्रोफोन नई दिल्ली में 27 जुलाई को आयोजित नीति आयोग की बैठक में उस वक्त बंद कर दिया गया, जब वह राज्य की ओर से बोल रही थीं। यह सहकारी संघवाद की भावना के खिलाफ है, जो अब माइक्रोफोन बंद करने तक सिमट गई है। भुईया ने कहा कि सदन ने नीति आयोग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के साथ हुए व्यवहार पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायकों ने 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कथित बेइज्जती की निंदा की।

 

 

 

दूसरी तरफ भाजपा विधायक शंकर घोष ने इस नोटिस का विरोध करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने बैठक से बाहर आने के बाद जो भी कहा, वह विधानसभा में आधिकारिक रूप से चर्चा के लिए उपयुक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जो कुछ भी कहा, वह आधिकारिक नहीं था, क्योंकि वह नीति आयोग की आधिकारिक बैठक के बाहर बोली थीं। इसके बाद भाजपा विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। इससे पहले स्पीकर बिमान बनर्जी ने विशेष नोटिस पर चर्चा की सुविधा के लिए प्रश्नकाल सत्र को स्थगित कर दिया था।

MadhyaBharat 29 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.