Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सिक्किम त्रासदी के छठे दिन मरने वालों की संख्या 36 पहुंची
Sikkim, Death toll reaches ,tragedy

गंगटोक। सिक्किम में दक्षिण ल्होनाक झील के फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों की संख्या 28 है और 80 लोग अब भी लापता हैं।

 

 

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात आठ बजे तक राज्य में मरने वालों की संख्या 36 हो गई। तीन और मौतों की पुष्टि होने के बाद आज मृतकों की संख्या 33 से बढ़कर 36 हो गई। वहीं घायलों की संख्या भी 28 हो गई है।

 

 

पूर्वी सिक्किम के पाकिम जिले में बाढ़ से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 10 भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं। इसके अलावा गंगटोक जिले में 6, मंगन जिले में 4 और नामची जिले में 2 लोगों की मौत हुई है।

 

 

बाढ़ से 90 गांव/वार्ड/नगर पंचायत के कुल 87 हजार 300 प्रभावित हुए हैं। बाढ़ ने मंगन, गंगटोक और नामची में कुल 14 पुल नष्ट कर दी है। चारों जिलों में कुल 14 राहत शिविर बनाए गए हैं और पांच हजार से ज्यादा लोगों ने यहां शरण ले रहे हैं।

तीस्ता नदी में आई बाढ़ के छठे दिन आज मौसम अनुकूल होने के बाद उत्तरी सिक्किम में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। इस दौरान भारतीय वायुसेना के एमआई 17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों ने 493 पर्यटकों और 9 स्थानीय लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

MadhyaBharat 10 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.