Since: 23-09-2009

  Latest News :
केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में चार्जशीट दाखिल करेगा ईडी.   लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मोस्ट वांटेड शूटर जयप्रकाश गिरफ्तार.   प्रियंका गांधी बोलीं- हमारी सरकार आई तो किसान कर्जमाफी के लिए बनेगा स्थायी आयोग.   अधीर चौधरी ने कहा चुनाव हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा.   एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 सीनियर क्रू-मेंबर्स को बर्खास्त किया.   पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   महापौर के विरुद्ध लगाई गई चुनावी याचिका खारिज.   मुख्यमंत्री डॉ यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गोविंद मालू के निधन पर जताया दुख.   सब इंस्पेक्टर के पैर में लगी गोली.   आरजीपीवी घोटाले में नया खुलासा.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 57 सिविल जजों का किया तबादला.   महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू ने प्रदेश के कई शहरों में दी दबिश.   सीजी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पलटी एक की माौत.   जनता की सेवा के लिए रहें हमेशा तत्पर: हरिचंदन.   नए सत्र से ”न्योता भोजन” योजना बनेगी और अधिक प्रभावी.  
भाजपा का चेहरा प्रधानमंत्री पद छोड़कर क्या राजस्थान के सीएम बनने आएंगे : प्रियंका गांधी
dosa, Narendra Modi, Priyanka Gandhi

दौसा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में हमारा चेहरा नरेन्द्र मोदी होंगे। जनता को उनसे पूछना चाहिए कि क्या वे प्रधानमंत्री पद छोड़कर राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने आएंगे? उनका मकसद सिर्फ सत्ता में बने रहना है। उनकी नीति बन गई है, गरीबाें से खींचना और उद्योगपतियों को सींचना। प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार आएगी तो ओल्ड पेंशन स्कीम खत्म होगी, सस्ते सिलेंडर का क्या होगा? इन सवालों का जवाब ढूंढने से भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता खुद को मुख्यमंत्री घोषित कर रहे हैं। कहीं का ईंट, कहीं का रोड़ा, मोदीजी ने कुनबा तोड़ा। पूरी भाजपा टूटी हुई है, दूसरी तरफ कांग्रेस एकजुट है।

 

 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना जनजागरण कैंपेन को धार देने के लिए आईं प्रियंका गांधी शुक्रवार को दौसा जिले के कांदोली में एनएच-21 पर स्थित भारत जोड़ो स्थल पर जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर सकती है तो भाजपा इस मुद्दे पर चुप क्यों है? प्रियंका ने कहा कि मैंने टीवी पर देखा, पता नहीं सच है कि नहीं। देवनारायण मंदिर में कुछ समय पहले प्रधानमंत्री गए थे और एक लिफाफा डाल आए। मैंने टीवी पर देखा कि छह महीने बाद प्रधानमंत्री का लिफाफा खोला गया। जनता सोच रही थी कि भगवान जाने क्या होगा इस लिफाफे में? देश के इतने बड़े नेता आए थे, वह लिफाफा डालकर गए थे। लिफाफा खोला तो उसमें 21 रुपए निकले। अब आप मुझे बताइए एक तरह से देश में यही हो रहा है। बड़ी-बड़ी घोषणाएं हो रही हैं, मंच पर खड़े होकर कैसे-कैसे लिफाफे दिखाए जा रहे हैं। जब आप उन लिफाफों को खोलते हैं, जब चुनाव खत्म हो जाता है और बारी आती है कि काम करके दिखाओ तो कुछ नहीं होता।

 

उन्होंने कहा कि अभी-अभी इंडोनेशिया से पीएम के दोस्त ने कम दामों पर कोयला खरीदा और उन्हें दोगुने दामों पर बिजली कंपनियों को बेच दिया। इससे बिजली बिल बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार ने जनता की उम्मीदें तोड़ दी हैं। देश की सारी सम्पति उद्योगपतियों को दे दी है। पहले जहां आरक्षण मिलता था अब आरक्षण नहीं मिलता है। राजस्थान सरकार ने जनता के लिए राहत कैम्प लगाए। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सभा के बाद मैं मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जाउंगी। पांच राज्यों में चुनाव चल रहा है। जिन भी राज्यों में मैं जाती हूं वहां की बात करती हूं। दौसा ने नवल किशोर शर्मा और राजेश पायलट जैसे नेता दिये हैं। नई सरकार बनाने की जब होती है तब यह सोचना बेहद अहम होता है कि यह सरकार हमारे लिए क्या करेगी।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने 40 लाख महिलाओं को मोबाइल दिया है। इस योजना के तहत दूसरे फेज में एक करोड़ महिलाओं को मोबाइल मिलेंगे। विधानसभा चुनाव सिर्फ राजस्थान का नहीं है, पूरे देश का भविष्य इससे तय होगा। यह चुनाव हम अपनी सरकार के काम के आधार पर लड़ेंगे। भाजपा कहती है कि हमारा कोई चेहरा नहीं है, कमल का फूल ही चेहरा है। कमल का फूल क्या सड़क बनाएगा?

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने विकास, प्रगति, 36 कौमों को आगे बढ़ाने का काम किया है। इस जिले से मुझे आपका सांसद रहने का सौभाग्य मिला है। हाथ की पहचान को आपने बनाए रखा है। कांग्रेस पर आपने विश्वास बनाए रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईआरसीपी को लेकर भेदभाव कर रही है।

MadhyaBharat 20 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.