Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चेन्नई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात
chennai, Flood like situation ,n Chennai

चेन्नई/नई दिल्ली। चक्रवात मिचौंग के कारण चेन्नई में भारी बारिश हो रही है। विभिन्न इलाकों में जलभराव होने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अति जल प्लावित इलाकों में शिक्षण संस्थानों, बैंकों और अन्य सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है। चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भरने के कारण उसे सोमवार रात 11 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान कुछ उड़ानों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है।

राज्य के मुख्य सचिव शिव दास मीणा की ओर से सोमवार जारी आदेश में कहा गया है कि चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों, बोर्डों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के कार्यालयों सहित सरकारी कार्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे।

तमिलनाडु राजभवन की ओर से कहा गया है कि चक्रवात मिचौंग से कुछ पूर्वी तटीय जिले बुरी तरह प्रभावित हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के लिए केंद्र और राज्य की एजेंसियों को तैनात किया गया है। स्थिति पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा उच्चतम स्तर पर नजर रखी जा रही है।

राज्यपाल ने हालत को देखते हुए लोगों से राज्य सरकार की सलाह का पालन करने और स्थिति में सुधार होने तक घर पर सुरक्षित रहने की अपील की है।

भारी बारिश की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर जलभराव हो गया है। इसके मद्देनजर चेन्नई हवाईअड्डे ने अपना हवाई क्षेत्र आज सुबह 9.17 बजे से रात 11 बजे तक बंद कर दिया है। चेन्नई एयरपोर्ट से करीब 11 उड़ानों को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) की ओर मोड़ दिया गया है।

उधर, बेंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि चेन्नई में उतरने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को केआईए की ओर डाइवर्ट किया गया है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक चेन्नई से बेंगलुरू के लिए इंडिगो, स्पाइसजेट, एतिहाद, गल्फ एयर, फ्लाई दुबई, एयर इंडिया, लुफ्थांसा और ब्रिटिश एयरवेज की उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। इनमें से 10 डायवर्ट उड़ानें केआईए पर उतर चुकी हैं, जबकि एक अन्य आने वाली है।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 2015 के दौरान बाढ़ के कारण हवाई अड्डे को कम से कम चार दिनों के लिए बंद करना पड़ा था। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (केआईए) बेंगलुरू शहर से 40 किलोमीटर बाहर देवनहल्ली में स्थित है। यह 4 हजार एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

MadhyaBharat 4 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.