Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
झारखंड में माओवादियों का खतरनाक मंसूबा विफल
gumla, Dangerous plan , Maoists failed

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में स्थानीय लोगों की सक्रियता से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माओवादियों के खतरनाक मंसूबे को विफल करते हुए गुमला जिले के सुदूरवर्ती गुमला कुरुमगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क और एक अन्य स्थान पर विस्फोट करने के इरादे से लगाए गए 35 आईईडी बरामद किए हैं। बम निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को पांच केन बम को सड़क खोदकर निकाला और निष्क्रिय कर दिया।

इसके अलावा हरिनाखाड़ इलाके से करीब 30 आईईडी बरामद किए गए हैं। इनको शनिवार को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। बम करीब 200 फीट की दूरी तक सड़क के बीच बिछाया हुआ था। बम को निष्क्रिय करने के दौरान गांव के आसपास का इलाका धमाकों से गूंज उठा। इस रास्ते पर आम लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गयी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छानबीन कर रही है।

एसपी शंभू कुमार सिंह ने शनिवार बताया कि गुमला इलाका नक्सल प्रभावित है। माओवादियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए निर्माणाधीन कुटमा-बामड़ा सड़क पर पांच आईईडी बिछाए थे। बम निरोधक दस्ते और जगुआर पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर रात इनको निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने जमीन से एक तार निकला देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रांची से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। दस्ते ने बिना समय गंवाए पहुंच कर आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

MadhyaBharat 6 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.