Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीएएमआरए ने बदला बयान- मणिपुरी मैतेई को मिजोरम छोड़ने नहीं, सावधान रहने को कहा
aijal, PAMRA statement, Manipuri Meiteis

आइजल। पूर्व उग्रवादी समूह पीस एकॉर्ड एमएनएफ रिटर्नीज़ एसोसिएशन (पीएएमआरए या पामरा) ने अब अपना बयान बदलकर कहा है कि मणिपुर के मैतेई लोगों से मिजोरम छोड़ने के लिए नहीं, बल्कि सावधान रहने को कहा गया है।

इससे पहले मणिपुर में नग्न वीडियो वायरल होने की घटना के बाद 21 जुलाई को युद्धविरामी एमएनएफ रिटर्नीज़ एसोसिएशन ने सुरक्षा की दृष्टि से मैतेई लोगों को मिजोरम छोड़ने को कहा था। इसके मद्देनजर 22 जुलाई को मणिपुर सरकार ने आइजोल में रहने वाले मैतैइयों को पड़ोसी असम के सिलचर और इंफाल में हवाई मार्ग से ले जाने का फैसला लिया था। इसी धमकी के मद्देनजर मिजोरम में रहने वाले मैतेइयों की सुरक्षा के संबंध में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों एन बीरेन सिंह और जोरामथांगा के बीच कई बार फोन पर बातचीत हुई है।

इस बीच, मिजोरम पुलिस प्रशासन ने भी राज्य के आइजोल शहर में मैतैइयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सख्त कदम उठाए हैं। ऑल मिजोरम मणिपुरी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मिजोरम के गृह विभाग से कई बार मुलाकात की है। गृह आयुक्त पु एच लालेंगमाओइया ने सभी बैठकों में मैतैइयों को मिजोरम में पूर्ण सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। पिछली बैठक में गृह आयुक्त ने ऑल मिजोरम मणिपुरी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को ‘पामरा’ के बयान को लेकर सुरक्षा देने का आश्वासन दिया था।

इस बीच, शनिवार को ‘पामरा’ की चेतावनी के मद्देनजर गृह आयुक्त पु एच लालेंगमाओइया ने अपने सरकारी कक्ष में इस एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। बैठक के बाद शनिवार की रात एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि उनका बयान सलाह या परामर्श था, धमकी नहीं। इसने मिजोरम में रहने वाले मैतेई लोगों से मणिपुर में चल रहे सांप्रदायिक संघर्ष के संबंध में जनभावना को देखते हुए सावधानी बरतने का आग्रह किया।

बयान में उन्होंने कहा है कि वे मिजोरम में मणिपुरियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य (मिजोरम) सरकार के उठाए गए कदमों और उपायों से संतुष्ट हैं। प्रतिनिधियों को खेद है कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। राज्य में शांति का आह्वान करते हुए पीस एकॉर्ड एमएनएफ रिटर्नीज़ एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने अपने बयान पर अमल नहीं करने का फैसला किया है

MadhyaBharat 23 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.