Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चित्रकूट की महिमा संतों और ऋषियों के माध्यम से बनी हुई है अक्षुण्ण : प्रधानमंत्री
new delhi, Chitrakoot remains , Prime Minister

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारा देश अनेक महान लोगों की भूमि है, जो अपने व्यक्तिगत स्वरूप से ऊपर उठकर व्यापक भलाई के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। प्रधानमंत्री ने चित्रकूट के श्रीसद्गुरु सेवासंघ यात्रा को अपना सौभाग्य बताया और कहा कि चित्रकूट की महिमा यहां के संतों और ऋषियों के माध्यम से ही अक्षुण्ण बनी हुई है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम जानकी के दर्शन, संतों का मार्गदर्शन और संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वेद मंत्रों का अद्भुत गायन, इस अनुभव और अनुभूति को वाणी से व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने मानव सेवा के महान यज्ञ का हिस्सा बनने के लिए श्री सद्गुरु सेवा संघ का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “चित्रकूट के बारे में कहा गया है -कामद भे गिरि राम प्रसादा।अवलोकत अपहरत विषादा।। अर्थात चित्रकूट के पर्वत, कामदगिरि, भगवान राम के आशीर्वाद से सारे कष्टों और परेशानियों को हरने वाले हैं। चित्रकूट की ये महिमा यहां के संतों और ऋषियों के माध्यम से ही अक्षुण्ण बनी हुई है। पूज्य रणछोड़दास जी ऐसे ही संत थे। उनके निष्काम कर्मयोग ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जानकीकुंड चिकित्सालय के जिस नए विंग का आज लोकार्पण हुआ है, उससे लाखों मरीजों को नया जीवन मिलेगा। आने वाले समय में सद्गुरु मेडिसिटी में गरीबों की सेवा के इस अनुष्ठान को नया विस्तार मिलेगा। प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि अरविंद भाई का परिवार उनकी परमार्थिक पूंजी को लगातार समृद्ध कर रहा है।

मोदी ने ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण महिलाओं को ग्रामीण उद्योग की ट्रेनिंग देने के लिए सराहना की और कहा कि ये महिला नेतृत्व विकास के देश के प्रयासों को गति देने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय आज देश और दुनिया में अपनी एक अलग जगह बना चुका है। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के कार्यों से मैं इसलिए भी विशेष रूप से परिचित हूं, क्योंकि इसका लाभ मेरी काशी को भी मिला है। काशी में आपके द्वारा चलाए जा रहे 'स्वस्थ दृष्टि, समृद्ध काशी' अभियान से कितने ही बुजुर्गों की सेवा हो रही है।

उन्होंने कहा कि सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा अब तक बनारस और उसके आसपास करीब 6.50 लाख लोगों की डोर टू डोर स्क्रीनिंग हुई है। 90 हजार से ज्यादा मरीजों को स्क्रीनिंग के बाद कैम्प के लिए रेफर भी किया गया। बड़ी संख्या में मरीजों की सर्जरी भी हुई है। कुछ समय पहले मुझे काशी में इस अभियान के लाभार्थियों से मिलने का अवसर मिला था। मैं मेरी काशी के उन सभी लोगों की तरफ से ट्रस्ट और सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं।

MadhyaBharat 27 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.