Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एमपीएससी टॉपर दर्शना पवार के मर्डर से उठा पर्दा
एमपीएससी टॉपर दर्शना पवार के मर्डर से उठा पर्दा

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की टॉपर  रहीं दर्शना पवार की मर्डर मिस्ट्री 10 दिन बाद सुलझ गई है। पुलिस ने बुधवार देर रात उनके दोस्त राहुल हंडोरे को अरेस्ट कर लिया। उसने 12 जून को राजगढ़ किले में हत्या करके लाश पहाड़ी से नीचे फेंक दी थी।राहुल ने बताया कि दर्शना के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं, जबकि वह खुद उससे शादी करना चाहता था।महाराष्ट्र के कोपरगांव की रहने वाली 26 साल की दर्शना दत्तू पवार MPSC में राज्य में तीसरी पोजिशन पर आई थीं। उन्हें फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में रेंजर चुना गया था। उनकी इस कामयाबी पर कोचिंग सेंटर  ने उन्हें सम्मानित करने के लिए 11 जून को पुणे बुलाया था। दर्शना 9 जून को पुणे पहुंच गई थीं। यहां वे अपनी एक सहेली के घर पर ठहरी हुई थीं।इसके तीन दिन बाद यानी कि 12 जून को दर्शना ने अपने परिवार और दोस्तों को भी बताया था कि वे राजगढ़ फोर्ट घूमने जा रही हैं। राजगढ़ फोर्ट पहुंचने के करीब दो घंटे बाद ही दर्शना का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। इसके बाद उनके परिवार ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।गुमशुदगी के 7 दिनों बाद 19 जून को पुणे की ग्रामीण पुलिस ने राजगढ़ की तलहटी से दर्शना का शव बरामद किया था। दर्शना की लाश से करीब 50-60 मीटर की दूरी पर उनका चश्मा, शूज और मोबाइल मिला था। इससे ही साफ हो गया था कि राहुल ने लाश फेंकने के बाद उनका यह सामान भी फेंका था।साइबर पुलिस की जांच में भी यह पता चला था कि दर्शना के मोबाइल की आखिरी लोकेशन 12 जून को राजगढ़ फोर्ट के अंदर थी। इसके बाद राजगढ़ के आसपास की लोकेशन की CCTV फुटेज की जांच की गई तो दर्शना के साथ राहुल हंडोरे भी नजर आया।पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

MadhyaBharat 22 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.