Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गौतम अडाणी का परिवार देश की सबसे अमीर फेमिली बना
new delhi, Gautam Adani

नई दिल्ली । अडाणी समूह के चेयमैन एवं जाने-माने उद्योगपति गौतम अडाणी का परिवार रिलायंस इं‍डस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) प्रमुख मुकेश अंबानी के परिवार को पीछे छोड़कर देश का सबसे अमीर परिवार बन गया है। हुरुन इंडिया ने 2024 की जारी अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

 

हुरुन इंडिया की 2024 के लिए जारी अमीरों की सूची के मुताबिक 11.6 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ 62 वर्षीय गौतम अडानी और उनके परिवार ने मुकेश अंबानी के परिवार को पीछे छोड़ते हुए अमीरों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, मुकेश अंबानी के परिवार की कुल संपत्ति 10.15 लाख करोड़ रुपये है। अंबानी परिवार की संपत्ति में एक साल में इसमें 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

 

हुरुन इंडिया की ये रिपोर्ट 31 जुलाई, 2024 तक संपत्ति की गणना के आधार पर है। इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले साल भारत में प्रत्‍येक 5 दिन में एक नया अरबपति बना है। अडाणी परिवार ने अपनी कुल संपत्ति में पिछले एक साल में 5,65,503 करोड़ रुपये जोड़ा है। गौतम अडाणी का परिवार हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची 2024 में शीर्ष स्‍थान पर है, उनकी संपत्ति में 95 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो अब 11,61,800 करोड़ रुपये है। सूची के मुताबिक पिछले पांच साल में गौतम अडाणी ने शीर्ष 10 में सबसे अधिक संपत्ति वृद्धि दर्ज की है, जो हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद की चुनौतियों के बावजूद 10,21,600 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में अडाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयर की कीमतों में उल्लेखनीय उछाल दर्ज हुई।

 

मुकेश अंबानी का परिवार हुरुन इंडिया अमीरों की सूची 2024 में 1,014,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर और उनका परिवार सूची में 314,000 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, वैक्सीन के निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक साइरस एस. पूनावाला का परिवार 2,89,800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं, उसके बाद सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी 2,49,900 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पांचवें स्‍थान पर हैं।

 

हुरुन इंडिया रिच 2024 सूची ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के अमीरों की संपत्ति में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पहली बार इस सूची ने 1,500 का आंकड़ा पार किया है। इस रिपोर्ट में 1,539 ऐसे उल्लेखनीय व्यक्ति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

 

 

MadhyaBharat 29 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.