Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भाजपा सरकार बनते ही पीएससी घोटाले की जांच की जाएगी: प्रधानमंत्री मोदी
raipur, BJP government , Prime Minister Modi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन रैली के समापन के अवसर जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही पीएससी घोटाले की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि हमारा एक ही नेता है कमल, हमारा एक ही उम्मीदवार है कमल। हर बूथ पर जब तक कमल नहीं खिलेगा, हम चैन से नहीं रहेंगे।

 

बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में मोदी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को बहुत सपने दिखाए। लेकिन पीएससी घोटाला कर छत्तीसगढ़ के युवाओं को छला गया। जो काबिल है वह बाहर और जो नहीं है उसे जगह दे दी गई।मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं को भरोसा दिलाता हूं कि पीएससी घोटाले की बीजेपी सरकार बनते ही जांच करेगी और जो दोषी होगा उसपर कठोर कार्रवाई होगी।

कांग्रेस ने गौमाता के नाम पर भी घोटाला किया-उन्होंने कहा कि गरीब के साथ अन्याय कांग्रेस के अलावा किसी ने नहीं किया। हमने गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। कोई भी परिवार ऐसा ना हो जिसका चूल्हा कोरोनाकाल में ना जले। इसलिए अन्न के भंडार खोल दिए। यह आज भी चल रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गरीब के पेट में जाने वाले अन्न में भी भ्रष्टाचार कर दिया। कांग्रेस सरकार में कुपोषण से मौत की खबरें आई हैं। लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे दबाकर रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कोशिश है कि यहां के खनिज से होने वाले फायदे का कुछ हिस्सा यहीं मिलना चाहिए। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाया गया। इस फैसले को कांग्रेस ने आते ही बंटाधार कर दिया। ये लोग तो ऐसे हैं जो गोबर को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने गौमाता के नाम पर भी घोटाला किया। धान के पैसे केंद्र सरकार देती है और दावा कांग्रेस की सरकार करती है। भाजपा किसानों के प्रति समर्पित है और सरकार बनने के बाद इसका पाई-पाई का हिसाब करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने किसान सम्मान निधि का ऐसा इंतजाम किया है कि सीधा किसानों के खाते में पैसा पहुंचता है। ना कोई बिचौलिया ना कोई कमीशन। देश में खाद की कीमत बढ़ गई है। लेकिन हम यूरिया की बोरी किसानों को 300 रुपये में देते हैं। आपके सपने पूरे होते हैं तो मेरा जीवन धन्य हो जाता है।

महिलाओं ने प्रधानमंत्री का किया अभिवादन-प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित कर आपको दी हुई एक और गारंटी पूरी कर दी है। हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर हस्ताक्षर कर इसे कानून भी बना दिया है। 30 साल से यह लटका कर रखा गया था। इस पर सभा में उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

बिलासपुर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर छत्तीसगढ़ के खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 30 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.