Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रक्षा मंत्री राजनाथ ने सेना पर हो रहे हमले को लेकर बुलाई बैठक
 called a meeting regarding the attack on the army

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (14 अगस्त) को केंद्रशासित प्रदेश में भारतीय सेना के काफिले और जवानों पर हो रहे हमलों को लेकर बड़ी मीटिंग बुलाई है. इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, डीजीएमओ समेत सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल हैं. ये बैठक स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हो रही है.

बताया गया है कि इस मीटिंग का मकसद जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों से निपटने के तरीकों को ढूंढना है. पाकिस्तान की तरफ से स्पांसर किए जाने वाले आतंकियों को काउंटर करने के लिए रणनीति भी इस मीटिंग में बनाई जा रही है. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने की भी तैयारी हो रही है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को सामान्य करना भी बेहद जरूरी है. आज ही गृह सचिव से चुनाव आयोग की टीम मुलाकात करने वाली है, जहां टीम को वहां के हालातों के बारे में जानकारी दी जाने वाली है.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में इन दिनों आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है. सेना के काफिले को भी आतंकियों ने निशाना बनाया है. पिछले महीने तो कई बार डोडा, राजौरी जैसे जिलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. जुलाई में कठुआ जिले में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे. इसी तरह से कश्मीर के बाकी हिस्सों में भी आतंकी एक्टिव हो गए हैं. ऐसे में सरकार अब इनसे निपटने का प्लान बना रही है. 

राजनाथ सिंह की ये बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. आतंकी यहां छिप गए हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी शिवगढ़-अस्सार पट्टी में कहीं छिपे हुए हैं. एक आतंकी के घायल होने की खबर है. सुरक्षा बलों को क्षेत्र से एक एम4 कार्बाइन और तीन बैग मिले हैं. 

MadhyaBharat 14 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.