Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
झारखंड के दुमका में स्पेन की महिला पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म
dumka, Gang rape , Spanish female tourist

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना अंतर्गत कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार देररात स्पेन की महिला पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से स्थानीय लोग सन्न हैं। पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

बताया गया है कि 28 वर्षीय पीड़ित महिला और उसके पति ने दिन में बाइक राइडिंग की। रात होने पर शहर से दूर एक शांत स्थान पर टेंट लगाकर सो गए। कुछ समय बाद महिला टेंट से बाहर निकली तो उसे छह-सात लोगों ने दबोच लिया और कुछ दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी भाग गए। महिला रोते हुए टेंट पहुंची और पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों बाइक से 45 किलोमीटर का सफर कर दुमका में पुलिस के पास पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि पर्यटक महिला को तत्काल सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराने के साथ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सुरक्षा में पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। एसपी खेरवार ने कहा है कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाकी आरोपितों को दबोचने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस घटना पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने क्षोभ व्यक्त करते हुए चंपाई सोरेन सरकार एवं प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है।

MadhyaBharat 2 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.