Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उप्र एटीएस ने गोण्डा से पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया
gonda, UP ATS ,arrests Pakistani spy

गोण्डा। उत्तर प्रदेश एटीएस ने गोण्डा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के दीनपुरवा के रहने वाले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट मोहम्मद रईस को गिरफ्तार किया है। दो माह पहले मोहम्मद रईस मुंबई से अपने घर लौट था। यूपी एटीएस को रईस के खिलाफ सेना सहित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं को आईएसआई तक पहुंचाने के अहम सबूत मिले हैं।

 

 

यूपी एटीएस ने रविवार को बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट मोहम्मद रईस को गोण्डा से गिरफ्तार किया गया। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी यूपी एटीएस को दी गई थी। यूपी एटीएस ने जांच पड़ताल शुरू किया तो सारा मामला सामने आ गया। रईस अपने घर से मजदूरी करने मुंबई गया था। वहां पर अकरम नाम के व्यक्ति से इसकी मुलाकात हुई। अरमान ने भारत में मुस्लिमों पर जुल्म और बाबरी मस्जिद की शहादत का जिक्र करते हुये रईस को भड़काया और भारत के खिलाफ जासूसी करने के प्रेरित किया।

 

रईस ने अरमान को बताया कि वह सऊदी अरब जाकर काम करना चाहता है। इस पर अरमान ने कहा कि मैं तुम्हारा नम्बर पाकिस्तान के एक व्यक्ति को दे दूंगा। वह तुम्हें कॉल करेगा। अगर तुम उसकी बात पर खरा उतर गए। तो वह तुम्हें भारत के खिलाफ काम करके बदला लेने का मौका देगा। इसके बदले तुम्हें मोटी रकम मिलेगी। साथ ही साथ दुबई में नौकरी भी दिला देगा। फिर वर्ष 2022 में रईस के पास एक विदेशी व्हाट्सएप कॉल आई। उसने अरमान का जिक्र करते हुए बात किया। उसने हुसैन नाम के किसी व्यक्ति के बारे में बताया कि वह तुमसे बात करेगा और तुम्हें क्या करना है, यह बताएगा। इसके बाद रईस और हुसैन की बात होने लगी। हुसैन ने अपने को पाकिस्तानी एजेंट बताया। उसने कहा कि हमें आपके साथ काम करने के लिए प्रेरित किया गया है। इस काम के बदले में हुसैन ने रईस को पैसे देने का वादा किया।

 

पाकिस्तान को भेजी भारत की महत्वपूर्ण जानकारियां

 

यूपी एटीएस की पूछताछ में रईस ने बताया कि उसने सैन्य प्रतिष्ठानों के फोटो और कुछ जरूरी जानकारियां पाकिस्तान को भेजी हैं। इसके साथ उसने अपने दोस्तों को भी आईएसआई के साथ जोड़ा। रईस को पाकिस्तान के हैंडलर ने बांग्लादेशी नंबर मुहैया कराया था। रईस को इसके बदले में 15 हजार रुपये भी मिले थे। पाकिस्तानी जासूसों से भारत विरोधी बातचीत करने के व्यापक सबूत मिले हैं। जो आज भी रईस की मोबाइल में मौजूद हैं। अब यूपी एटीएस अरमान और रईस के दोस्त सलमान की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

MadhyaBharat 17 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.