Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मणिपुर में भारी मात्रा में हथिया और विस्फोटक बरामद
kolkata, Huge quantity ,Manipur

कोलकाता । मणिपुर में भारतीय सेना के पूर्वी कमान ने 25 सितंबर से अब तक बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किए हैं। कोलकाता स्थित फोर्ट विलियम मुख्यालय से सेना द्वारा सोमवार को जारी बयान में बताया गया कि 23 हथियार और 52.5 किलोग्राम विस्फोटक से भरे कई आईईडी विभिन्न क्षेत्रों से बरामद किए गए हैं। इन अभियानों को सेना और असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर अंजाम दिया।

सेना के मुताबिक, 25 सितंबर को की गई खुफिया सूचनाओं पर आधारित अभियानों के दौरान असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने थौबल जिले के टेकचम, मैनिंग और फैनोम गांव के पाइन फॉरेस्ट क्षेत्र से 7.62 मिमी सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), दो नौ मिमी कार्बाइन, नौ मिमी पिस्टल, 0.32 मिमी पिस्टल, ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की।

इसी जिले के साराम इलाके में राज्य राजमार्ग-18 के नीचे 10 किलोग्राम विस्फोटक से भरा आईईडी भी खोजा गया, जिसे समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

27 सितंबर को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक अन्य ऑपरेशन के दौरान कांगपोकपी जिले के लोइचिंग रिज से दो 0.303 बोल्ट-एक्शन राइफल, नौ मिमी पिस्टल, ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की। इसके अगले दिन, सुरक्षा बलों ने अपने अभियान को जारी रखते हुए आइगेजांग रिज से एक 0.303 स्नाइपर राइफल, 0.303 बोल्ट-एक्शन राइफल, दो नौ मिमी पिस्टल, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया।

25 सितंबर को ही सेना, मणिपुर पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने चुराचांदपुर जिले में छापेमारी की और दो बड़े लंबी दूरी के मोर्टार (पोम्पी) और ग्रेनेड बरामद किए। 28 सितंबर को सांगदोई में एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने म्यांमार निर्मित पिस्टल और सिंगल बैरल गन भी बरामद की।

इंफाल ईस्ट जिले में भारतीय सेना के जवानों ने गश्त के दौरान तूमुखोंग-हंगदुम तांगखुल रोड के पास माफिटल रिज क्षेत्र में 42.5 किलोग्राम वजन के तीन आईईडी का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय किया। आईईडी को बेहद चतुराई से सड़क के किनारे छिपाया गया था।

बिष्णुपुर जिले में सेना, मणिपुर पुलिस और सीआरपीएफ ने फोइसनफाई गांव और क्वाक्टा के सामान्य क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और दो पोम्पी (स्वदेशी मोर्टार), दो संशोधित कार्बाइन सब-मशीन गन, एक सिंगल बैरल राइफल, तीन पिस्टल, एक ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की।

MadhyaBharat 30 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.