Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत के सामान ने छटकाए सहयोगी: अनुराग ठाकुर
new delhi,  Congress

नई दिल्ली। नीतीश कुमार की दोबारा एनडीए में वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से एनडीए के सहयोगी थे। जब -जब उन्होंने आईएनडीआई गठबंधन के साथ जाने का प्रयास किया, तब -तब बिहार में जंगल राज की वापसी हुई। एक बार फिर जब नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी हुई है तब हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार में सुशासन हो, विकास हो। इस गठबंधन से बिहार के विकास को बल मिलेगा और बिहारवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।

 

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ ही न्याय करने में असमर्थ है। इनकी मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत नजर आती है। आज एक-एक करके इनके साथी इनको छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेता जैसे कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, मिलिंद देवड़ा और कई बड़े नेता जो केंद्र और राज्य में मंत्री रहे, उन्होंने आज कांग्रेस से किनारा किया है। आज कांग्रेस के सहयोगी दलों को भी लगता है कि अगर कांग्रेस के साथ रहे तो उनका खुद का वोट बैंक खिसक जाएगा। चाहे वह ममता बनर्जी हों या डीएमके या फिर महाराष्ट्र, सभी लोग इनसे किनारा कर रहे हैं। बंगाल में तो ममता बनर्जी ने राहुल गांधी से मिलने से ही मना कर दिया। तो मेरा यह प्रश्न है कि क्या गठबंधन है भी या नहीं?"

MadhyaBharat 29 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.