Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ED जैसी जांच एजेंसियों पर सवाल पर सुप्रीम कोर्ट का झटका
ED जैसी जांच एजेंसियों पर सवाल पर सुप्रीम कोर्ट का झटका

 

SC ने जांच एजेंसी को बताया सही ,अधिकार गिनाए ,याचिका ख़ारिज 

 

जांच एजेंसियों को लेकर दायर याचिका पर सवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख़ टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने ED के खिलाफ दायर याचिका ख़ारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसियों के पक्ष में कहा कि मनी लांड्रिंग एक स्वतंत्र अपराध है। इसके लिए समन भेजना सही है। गिरफ्तारी के लिए कारण बताना ही पर्याप्त है। याचिकाकर्ता की ओर कहा गया कि ईडी जैसी जांच एजेंसियों कानून का पूरा पालन नहीं करती हैं। इस पर भी जजों ने जांच एजेंसियों का पक्ष लेते हुए कहा कि ईडी के अधिकारी कोई पुलिस अधिकारी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि PMLA के तहत ईडी को मिले अधिकार बने रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला उन विपक्षी दलों के लिए तगड़ा झटका है, जो सरकार पर आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का उपयोग राजनीतिक विद्धेष की भावना के लिए करती है। फिलहाल याचिका खारिज कर दी गई है। आपको बता दें नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से ED पूछताछ कर रही है।  वहीं सुप्रीम कोर्ट में मनी लॉन्डरिंग कानून और ED के साथ अन्य जांच एजेंसियों के खिलाफ याचिका दायर की गई थी।  एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये गए थे।सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि ईडी को रेड और गिरफ्तारी का अधिकार है। PMLA के तहत ED को सभी अधिकार मिले हुए हैं। 

ईडी के असीमित अधिकार बने रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 8 सेक्शन का भी जिक्र किया है। सेक्शन 19  के तहत  बिना वारंट गिरफ्तारी का अधिकार है।

राजनीति और समाज की दृष्टि से यह निर्णय बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  इसके साथ ही यह जांच एजेंसियों पर सवाल खड़े करने वालों को बड़ा झटका भी है।  न्यायमूर्ति एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह  फैसला सुनाया है । न्यायमूर्ति एएम खानविलकर 29 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे। पीठ के अन्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार और दिनेश माहेश्वरी हैं।

MadhyaBharat 27 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.