Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगा जद (एस): देवगौड़ा
new delhi, JD(S) , Deve Gowda

नई दिल्ली। देश में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी राजनीतिक मोर्चे में जनता दल (सेक्युलर) के शामिल होने के कयास पर मंगलवार को पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने विराम लगा दिया है। एचडी देवगौड़ा ने मंगलवार को दोहराया कि उनकी पार्टी जद (एस) आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी और न ही कांग्रेस गठबंधन में शामिल होगी। पार्टी चुनाव अपने दम पर ही लड़ेगी।

 

देवगौड़ा का बयान उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी के सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जेडीएस और भाजपा के एकजुट होकर लड़ने के बयान के बाद आया है। मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में देवगौड़ा ने साफ किया कि आगामी चुनाव में जद (एस) अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगा।

इस बीच मंगलवार को कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा और जद (एस) सूबे की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं लेकिन वे सरकार को अस्थिर नहीं कर सकते। वे अपने राजनीतिक फायदे के लिए कुछ राजनीतिक रणनीति बना रहे हैं लेकिन कुछ भी काम नहीं आएगा। राज्य की सरकार मजबूत और स्थिर है।

MadhyaBharat 25 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.