Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
'तानाशाही नहीं चलेगी' नारा लगाते हुए लोकसभा में कूदे दो युवक
new delhi, Two youths jumped, Lok Sabha

नई दिल्ली। संसद पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा में हुई एक घटना से बुधवार को संसद में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आज सदन में शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए। उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे।

 

 

बीएसपी के लोकसभा सांसद मलूक नागर ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बातचीत करते हुए बताया कि सदन में शून्यकाल का समय था। कार्यवाही चल रही थी। तभी दो लोग दर्शक दीर्घा से सदन में 'तानाशाही नहीं चलेगी' का नारा लगाते हुए कूद गए। उनके कूदने के दौरान वहां पर खड़ी सुरक्षाकर्मी महिला चोटिल हो गई।

 

 

नागर ने कहा कि उन्हें लगा कि शायद दीर्घा से कोई नीचे गिर गया। वह और कुछ अन्य सांसद उसकी ओर दौड़े। जब तक वह उनके पास पहुंचे तब तक दोनों ने अपने जूते से कुछ निकाला और स्प्रे किया। उसके बाद सदन में रंगीन धुआं फैल गया। बकौल नागर उन्होंने सदन कूदने वाले को पकड़ रखा था। वह दोनों लगातार नारे बाजी कर रहे थे। इस दौरान कुछ सांसदों ने दोनों की पिटाई भी की।

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि उनके कूदने से सदन में अचानक अफरा-तफरी मची और रंगीन धुआं फैल गया। सभी सांसद इधर-उधर भागने लगे। सदन में फैले धुएं की वजह से लोगों को तकलीफ भी हुई। यह सामान्य घटना नहीं है। यह बड़ी सुरक्षा चूक है।

कांग्रेस के लोकसभा सांसद कार्तिक चिदंबरम ने कहा कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर आतंकी हमला हुआ था।

भाजपा के लोकसभा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं है। सदन में कूदने वाले लोग कहां से आए? कैसे आए? क्या कोई आतंकी संगठन से तो नहीं थे? ये कई सवाल खड़े होते हैं। मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि उन्होंने कूदने वालों को सदन में सबसे पहले पकड़ा। कुछ ने इसकी पिटाई भी की। बाद में दोनों को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। उसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

MadhyaBharat 13 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.