Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बांग्लादेशी कारोबारी और सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी के छापे
kolkata, ED raids , premises of Bangladeshi businessman

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अवैध तरीके से रह रहे एक बांग्लादेशी कारोबारी सहित चार लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान संबंधित लोग अपने घरों से फरार हो गए। ईडी अधिकारियों ने मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये हैं। जिसमें एक महत्वपूर्ण डायरी भी बरामद होने की खबर है, जिसमें रुपये के लेनदेन के बारे में जिक्र है।

ईडी को सुकुमार मिर्धा नामक कारोबारी के पश्चिम बंगाल में बैठकर बड़े पैमाने पर हवाला कारोबार करने की जानकारी मिली थी। ईडी को पता चला है कि 10 करोड़ रुपये को विदेशी खाते के जरिए ट्रांसफर किया गया है। केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने बताया है कि शुक्रवार सुबह 7 बजे ईडी अधिकारियों की चार अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। एक टीम ने सबसे पहले उत्तर 24 परगना के अशोक नगर में स्थित सुकुमार के बहुमंजिला मकान पर छापा मारकर तलाशी अभियान चलाया है। उसके बाद दमदम में सुकुमार के कारोबार सहयोगी प्रशांत हलदर के घर, दक्षिण 24 परगना बे प्रणव हालदार और कोलकाता के ईएम बायपास के पास स्वपन मिश्रा के घर भी ईडी ने छापेमारी की है। यह चारों सुकुमार मिर्धा के करीबी बताए जा रहे हैं और मछली का कारोबार करते हैं। यह चारों लोग उत्तर 24 परगना में रहने वाले तृणमूल कांग्रेस के एक मंत्री के बेहद करीबी होने के साथ कोलकाता में भी कई पार्षदों के संपर्क में रहे हैं। माना जा रहा है कि मछली के कारोबार के बहाने करोड़ों रुपये का लेनदेन हवाला के जरिए होता है।

बताया गया है कि छापेमारी के दौरान चारों कारोबारी अपने घर से फरार हो गए हैं लेकिन ईडी अधिकारियों ने मौके से कई सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। एक डायरी मिली है जिसमें रुपये के लेनदेन के बारे में जिक्र किया गया है। इससे उन लोगों के बारे में जानकारी मिल सकेगी, जो हवाला कारोबार के जरिए वित्तीय लेनदेन कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान चल रहा था।

MadhyaBharat 13 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.