Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
तीन परिवारों ने 70 वर्षों तक जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को कुचला : अमित शाह
jammu, Three families crushed,Amit Shah

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में प्रचार के लिए आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा ये लोग किस मुंह से कह रहे हैं कि हम जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र लाएंगे? अब्दुल्ला परिवार, मुफ्ती परिवार और नेहरू-गांधी परिवार ने 70 वर्षों तक यहां लोकतंत्र को कुचला।

 

 

 

चनैनी में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अफजल गुरु की फांसी की सजा के विरोध को लेकर उमर अब्दुल्ला पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमारी देश की संसद पर जिस अफजल गुरु ने हमला करवाया, उसकी फांसी का यह लोग विरोध कर रहे हैं। उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि अफजल गुरु को फांसी नहीं देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला साहब आप आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते रहिए लेकिन आतंक फैलाने का जवाब फांसी के तख्ते पर ही दिया जाएगा।

 

 

 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में पंच और सरपंच के चुनाव हो चुके हैं और 40 हजार लोग अब लोकतंत्र का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले तीन राजनीतिक परिवारों ने नेपटिज़म को बढ़ावा दिया लेकिन मोदी सरकार के प्रयासों से युवा अब निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद के इतिहास पर भी प्रकाश डाला और कहा कि 40 साल तक यहां आतंकवाद का साया रहा, जिसमें 40 हजार लोग मारे गए। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया, जिसके बाद न तो पत्थरबाजी होती है और न ही गोलियां चलती हैं।

 

 

 

अमित शाह ने चेतावनी दी कि कांग्रेस और एनसी जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से लाना चाहती हैं लेकिन हम आतंकवाद को पाताल तक दफन करके ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के रहते किसी में इतनी ताकत नहीं है कि जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकवाद लाए।

MadhyaBharat 26 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.