Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राजनीतिक लाभ के लिए उनके दादा का अपमान कर रहे हैं राहुल गांधी: रणजीत सावरकर
mumbai, Rahul Gandhi, political gains

मुंबई। वीर सावरकर के पौत्र रणजीत सावरकर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए उनके दादा वीर सावरकर का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी को लगता है कि सावरकर का विरोध करने से मुस्लिम वोट इकठ्ठा हो जाएगा, जिसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। रणजीत सावरकर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी का विरोध किया है, लेकिन उन्होंने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा है।

रणजीत सावरकर ने मंगलवार को मीडिया से कहा कि वीर सावरकर के नाम का उपयोग इस समय राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राजनीतिक दलों से वीर सावरकर के नाम का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए न करने की अपील की। रणजीत सावरकर ने कहा कि बार-बार मुस्लिम समाज के तुष्टिकरण के लिए राहुल गांधी वीर सावरकर का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी कहते हैं कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी, जबकि इसका सबूत हम राहुल गांधी से मांग रहे हैं और राहुल गांधी ने इसका सबूत नहीं दिया है। रणजीत सावरकर ने कहा कि राहुल गांधी इससे पहले संसद में खुद दो बार माफी मांग चुके हैं, इसलिए उनकी माफी का कोई मतलब नहीं बनता है।

 

रणजीत सावरकर ने कहा कि सावरकर के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे और संजय राऊत जोर-जोर से बोल रहे हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई कृत्य दिखाई नहीं दे रहा है। इन लोगों ने सावरकर का विरोध करने वालों का साथ नहीं छोड़ा है। रणजीत सावरकर ने कहा कि उद्धव ठाकरे और संजय राऊत को अगर सही मायने में सावरकर प्रेम है, तो इन्हें तत्काल राहुल गांधी और कांग्रेस से अलग हो जाना चाहिए।

MadhyaBharat 28 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.