Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग को लेकर अडिग है विपक्ष : कांग्रेस
new delhi, Opposition adamant ,JPC demand , Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए क्योंकि भारत में लगभग तीन करोड़ परिवार शेयर बाजार से जुड़े हैं। ऐसे में पूरा विपक्ष चाहता है कि अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाए।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों में अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच की मांग करता रहा लेकिन सत्ता पक्ष इस मुद्दे पर बातचीत को तैयार नहीं है। रमेश ने कहा कि आज गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि अडानी मुद्दे पर उनके पास कुछ भी छुपाने को नहीं है। ऐसे में अगर गृह मंत्री शाह की बात सही है तो अडानी समूह की जांच के लिए उनकी सरकार जेपीसी का गठन क्यों नहीं कर रही है?

रमेश ने कहा कि हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मुद्दे की निष्पक्ष जांच जेपीसी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निजी निवेश के खिलाफ नहीं है लेकिन मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों को ही बढ़ा रही है। रमेश ने कहा कांग्रेस आगामी संसद सत्र में भी जेपीसी की मांग करेगी। इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एक जुट है।

MadhyaBharat 14 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.