Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुंबई एयरपोर्ट पर निजी विमान फिसला
mumbai, Private plane , Mumbai airport

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम को एक निजी चार्टर्ड विमान बारिश की वजह से रनवे पर उतरते समय फिसल गया। विमान में दो क्रू सहित कुल आठ लोग थे। इन सभी को मामूली चोट लगी है। इस घटना के एयरपोर्ट पर परिचालन रोक दिया गया है।

 

 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के प्रवक्ता के अनुसार भारी बारिश के कारण दृश्यता 700 मीटर थी। इसी वजह से विमान मुंबई एयरपोर्ट के रनवे उतरते समय फिसल गया। विमान का स्वामित्व दिलीप बिल्डकॉन नामक इंफ्रा कंपनी के पास है। फिलहाल अगले कुछ समय के लिए परिचालन रोक दिया गया है।

 

 

सूत्रों के अनुसार ’वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विशाखापट्टनम से मुंबई आया था। मुंबई एयरपोर्ट के रनवे 27 पर उतरते समय विमान फिसल गया था। इस घटना में कुछ लोग मामूली घायल हुए हैं, इनका प्राथमिक इलाज किया जा रहा है।

MadhyaBharat 14 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.