Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पूर्वोत्तर के दो राज्यों में खिला कमल मेघालय में एनपीपी
new delhi, NPP in Meghalaya ,northeastern states

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों और चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के नतीजे और रुझान स्पष्ट होते नजर आ रहे हैं। त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा सहयोगियों के साथ सत्ता में वापसी कर रही है तो मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सबसे बड़ी पार्टी बन रही है।

महाराष्ट्र की कसबा पेठ सीट पर कांग्रेस और चिंचवड सीट पर भाजपा, तमिलनाडु की ईरोड (पूर्व) (एससी) पर डीएमके समर्थन के साथ कांग्रेस, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी में कांग्रेस और झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर आजसू उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की लुमला (एसटी) सीट पर भाजपा उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 60 सीटों वाले त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा- 32, उसकी सहयोगी आईपीएफटी-1 सीपीआई (एम)-11 उनकी सहयोगी कांग्रेस-4, त्रिपुरा मोथा पार्टी-12 सीटों पर आगे चल रही या जीत गई है।

नगालैंड विधानसभा चुनाव: 60 सीटों वाले मेघालय में भाजपा एक सीट निर्विरोध जीत चुकी है। वहीं, 59 सीटों पर मतदान हुआ था। कुल 59 सीटों के रुझान के अनुसार नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 26, भारतीय जनता पार्टी 13 सीटों, कांग्रेस 5 सीटों, लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास), नागा पीपल्स फ्रंट, नेशनल पीपुल्स पार्टी तीन-तीन सीटों, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) 2, जनता दल (यूनाइटेड) 1 और निर्दलीय चार सीटों आगे चल रहे हैं या जीत चुके हैं।

मेघालय विधानसभा चुनाव: 60 सीटों में से मेघालय विधानसभा में 59 सीटों पर मतदान हुआ था। मेघालय की सोहिओंग (एसटी) सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु के चलते मतदान स्थगित किया गया था। चुनाव आयोग द्वारा घोषित आधिकारिक रुझानों के अनुसार नेशनल पीपुल्स पार्टी 26, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी 10, वायस ऑफ द पीयूप्ल पार्टी 5, तृणमूल कांग्रेस 5, कांग्रेस 4, भारतीय जनता पार्टी 3, हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 2, निर्दलीय 2 पर आगे चल रहे हैं या जीत चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों पर 16 फरवरी और मेघालय व नागालैंड की 59-59 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ था। इसके अलावा महाराष्ट्र की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए रविवार और तीन राज्यों की एक-एक सीट पर उप चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था।

MadhyaBharat 2 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.