Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख लोगों को देंगे रोजगार : नीतीश कुमार
patna,  employment ,Nitish Kumar

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार रोजगार और नौकरी को लेकर काम कर रही है। हम विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख लोगों को रोजगार देंगे।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच लाख लोगों को अब तक नौकरी दी जा चुकी है जबकि दो लाख पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि 2005 में बिहार का बजट केवल 28000 करोड़ रुपए था, अब बढ़ते-बढ़ते 278000 रुपए करोड़ हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग विशेष राज्य या आर्थिक मदद की मांग करते रहे हैं। हमें खुशी है कि इस बार के बजट में कई क्षेत्र में मदद मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को गांधी मैदान से धन्यवाद भी दिया।

 

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख की जगह 12 लाख नौकरी हम लोग देंगे। अब तक 24 लाख रोजगार लोगों को दे दिया गया है। चुनाव से पहले 10 लाख और रोजगार देने का लक्ष्य है। कुल मिलाकर हमारी सरकार 34 लाख लोगों को रोजगार स्थापित करने में सहयोग देगी।

 

 

MadhyaBharat 15 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.