Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
फिलिस्तीनी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भारत विकास साझेदारः प्रधानमंत्री
new delhi, India development partner , PM

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिलिस्तीनी जनता के साथ एकजुटता दिखाने के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर अपने संदेश में कहा है कि भारत फिलिस्तीनियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सहयोगियों के साथ दृढ़ता से खड़ा है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के परिणामस्वरूप दुखद जन हानि हुई है और फिलिस्तीन व व्यापक पश्चिम एशिया क्षेत्र के लोगों को भारी पीड़ा का सामना करना पड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि संघर्ष विराम और सभी तरह की आतंकी कार्रवाइयों पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत वहां की वर्तमान सुरक्षा और मानवीय स्थिति को लेकर चिंतित है। हमारा मानना है कि बंधकों की रिहाई होनी चाहिए और फिलिस्तीन लोगों तक मानवीय सहायता सतत रूप से पहुंचनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि बातचीत और रणनीतिक वार्ता से स्थाई शांति हासिल की जा सकती है। भारत हमेशा से दो राष्ट्र समाधान की बात करता है, जिसमें इजराइल के साथ शांति बनाए रखते हुए एक स्वतंत्र और सुदृढ़ फिलिस्तीनी राष्ट्र रहे।

 

 

MadhyaBharat 29 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.