Since: 23-09-2009
फिर बढे रसोई गैस के दाम
मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। गैस सिलेंडर की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। एक महीने में लगातार दूसरी बार गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे बढ़ा दिए है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8 रुपए का इजाफा हुआ है। अब मुंबई और दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 809 रुपए से 1003 रुपए पर पहुंच गया है। कोलकाता में LPG के दाम 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए पहुंचा गया है। देश के अधिकतर शहरों में LPG सिलेंडर का भाव 1000 रुपए के पार हो गया है। आपको बताते चले की 7 मई को दाम बढाए गए थे। उस समय 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। कॉमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो वो भी महंगा हो गया है। कॉमर्शियल सिलेंडर में 8 रुपए की वृद्धि की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2,354, कोलकाता में 2,454, मुंबई में 2,306 और चेन्नई में 2,507 का बिक रहा है। आपको ये भी बताते चलें की घरेलू गैस सिलेंडर 1 साल में 194 रुपए महंगा हुआ है। और इस पर वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |