Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हार की डर से राजस्थान में जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है केन्द्र सरकार : सचिन पायलट
new delhi,Central government ,Sachin Pilot

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार तय है। इसलिए हार की डर से केन्द्र सरकार लगातार कांग्रेस नेताओं को जांच एजेंसियों से परेशान करवा रही है।

 

पायलट ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज राजस्थान में जांच एजेंसियों ने जो कार्रवाई की है, उनकी टाइमिंग बहुत संदिग्ध है। देश और प्रदेश इसे बहुत गंभीरता से देख रहा है। आज बिना नोटिस के जिस तरह से राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर रेड डाली गई है, वह निंदनीय है।

 

पायलट ने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि अगर भाजपा राजनीतिक तौर पर कमजोर पड़ेगी तो जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी और लोगों में डर पैदा करेगी। हम इसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत के घर भी छापेमारी की गई है। यह प्रतिशोध की ओछी राजनीति का संकेत है।

पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत को जो समन दिया गया है, वो 12 साल पुराना मामला है। चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद अचानक से समन भेजा जाना, सब समझते हैं कि इसके पीछे क्या सोच हो सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है।

सचिन ने कहा कि भाजपा इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं। इस प्रकार की कार्यवाही से भाजपा की घबराहट साफ दिखाई देती है, क्योंकि जनता आगामी चुनावों में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है।

MadhyaBharat 26 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.