Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस नेता ने एयर होस्टेस से किया रेप
कांग्रेस नेता ने एयर होस्टेस से किया रेप

पीड़िता ने नशे में धुत आरोपी को कमरे में किया बंद 

दिल्ली से शर्मसार कर देने वाल मामला साने आया है।  यहां के स्थानिय कांग्रेस के नेता ने एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म किया हैं।  यह काम उसने पीडि़ता को घर दिलाने के बहाने किया था। दिल्ली के महरौली इलाके में एयर होस्टेस किराए के कमरे में रहती हैं। कुछ दिन पहले आरोपी से मुलाकत हुई फिर उसने घर दिलाने की बात कही थीं। बीती 25 सितंबर को आरोपी नशे की हालत में पीड़िता के कमरे पर पहुंचा। उसके बाद उसने जबरदस्ती एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई। किसी तरह पीड़िता उसके चंगुस से छूट कर भाग निकली और बाहर निकलने के बाद कमरें का गेट बंद कर दिया। इसके बाद अपनी समझदारी से पुलिस को बुला लिया था।  आरोपी उस वक्त नशे में धूत था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही हैं। पीड़िता  उत्तर प्रदेश के संभल की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि, वह अपने लिए किराए का मकान तलाश रही थी। घर ढूंढने के दौरान ही करीब डेढ़ माह पहले उसकी मुलाकात हरजीत यादव से हुई। आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल उसने बताया कि, दिल्ली के खानपुर इलाके का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बता रहा है। पीड़िता के मुताबिक, घर में घुसने के बाद हरजीत ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई । हाथापाई के दौरान पीड़िता आरोपी को धक्का देकर घर से भागने में सफल रही और घर का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचनी दी। सूचना मिलने के बाद महरौली पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को पीड़िता के घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी हरजीत खानपुर का रहने वाला है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। 

MadhyaBharat 27 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.