Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बीएसएफ ने तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए को किया गिरफ्तार
kishanganj, BSF arrested , Bangladeshi infiltrators

किशनगंज।भारत-बांग्लादेश सीमा पर तारबंदी के बावजूद अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ की कोशिश बांग्लादेशी घुसपैठियों की तरफ से लगातार किया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार अहले सुबह तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने अवैध तरीके से भारतीय सीमा से बंग्लादेश की सीमा में  प्रवेश कर रहे तीन बंग्लादेशियों को गिरफ्तार कर लिया।

किशनगंज सेक्टर के तहत 72वीं बटालियन बीएसएफ के बीओपी बोर्रा के सतर्क जवानों ने तीनों को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो भारतीय सीमा से बांग्लादेश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार लोगो से जब पूछताछ की गई तो तीनो बांग्लादेशी नागरिक निकले। बीते दिनों बीएसएफ ने सीमा पर एक तस्कर को भी मार गिराया था। बावजूद इसके घुसपैठ की घटनाओं में विराम नहीं लग रहा है।

बीएसएफ महानिरीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने साेमवार काे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि तीनों घुसपैठिए की पहचान रोबीउल पिता-अब्दुल रहीम, ग्राम-धुकुरिया, थाना-हरिपुर, जिला-ठाकुरगांव (बांग्लादेश), मो. फरीद पिता-अकबर अली, गांव-अमगांवजामुन, थाना-हरिपुर, जिला-ठाकुरगांव बांग्लादेश और मो. सैमुल पिता-मो. शाह जमाल, गांव-अमजागांव खानपुर, थाना-हरिपुर, जिला-ठाकुरगांव बांग्लादेश के रूप में हुई है।

गिरफ्तार घुसपैठियों के पास से 50 बोतल फेंसेडिल जिसकी कीमत 10274 रुपये, निजी सामान कीमत 1,617 रुपये और भारतीय मुद्रा 8,007 रुपये बरामद किया गया है। गिरफ्तार बांग्लादेशियों को निकटवर्ती करण दिघी थाना के सुपुर्द कर दिया गया है

 

MadhyaBharat 15 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.