Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहुल गांधी ''डरपोक'' हैं: मुख्यमंत्री डॉ. सरमा
guwahati, Rahul Gandhi is "cowardly", Chief Minister Dr. Sarma
गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ''डरपोक'' हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिंसा भड़काने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद वे चुपचाप अपनी लग्जरी बस से बाहर निकल गए और एक छोटी कार में सवार होकर शहर छोड़कर अपने अगले पड़ाव हाजो की ओर चले गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11वें दिन असम के बोंगाईगांव में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री सरमा ने अपने एक्स हैंडल पर बुधवार को लिखा, "दिलचस्प... कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए उकसाने के बाद, राहुल गांधी (जो बस यात्रा पर हैं) चुपचाप अपनी फैंसी बस से बाहर आए और एक छोटी कार से शहर से भाग गए हाजो, जो उनकी अगली मंजिल है। राहुल ने डरपोक होने का एक नया मानक स्थापित किया है...हा हा।" उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गुवाहाटी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस समर्थकों और असम पुलिस के बीच हुई झड़प मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कन्हैया कुमार समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में उन पर कई गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं। 
MadhyaBharat 24 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.