Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहुल गांधी के काफिले को बटद्रवा सत्र जाने से पुलिस ने रोका
asam, Police stopped, Rahul Gandhi

नगांव । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को प्रशासन ने बटद्रवा सत्र थान जाने से रोक दिया है। जिले के धिंग गेट पर तैनात पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने का कारण बताते हुए कहा कि दोपहर तीन बजे से पहले उनकी यात्रा बटद्रवा थान नहीं जा सकती है।

दरअसल, सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में होनेवाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से संबंधित सत्र के कार्यक्रम में टकराव की आशंका के चलते बटद्रवा सत्र थान ने राहुल गांधी से रविवार की प्रस्तावित यात्रा को स्थगित करने को कहा था। इस संबंध में रविवार को श्रीश्री बटद्रवा थान संचालन समिति ने बटद्रवा के विधायक सिबामोनी बोरा को एक पत्र लिखकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली श्रीश्री बटद्रवा थान की अपनी यात्रा को पुनर्निर्धारित करने का आग्रह किया था। समिति ने यह निर्णय रविवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाकर लिया। पत्र में कहा गया था कि बटद्रवा थान में राहुल गांधी का स्वागत है, वे कभी भी यहां दर्शन करने आ सकते हैं। लेकिन, सोमवार को उसी समय रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम होना है, उसी समय राहुल गांधी के यहां आने से तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। राहुल गांधी से कहा गया है कि वह सुबह आने के बदले दोपहर तीन बजे के बाद यहां आ सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की प्रस्तावित यात्रा से 22 जनवरी को सुबह 8 से 9 बजे के बीच निर्धारित की गई थी। श्रीश्री बटद्रवा थान परिचालन समिति के अध्यक्ष जोगेंद्र नारायण देव महंत ने मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया था।

MadhyaBharat 22 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.