Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कन्नौज रेप केस: आरोपी के सपा और BJP से रिश्ते! वायरल हो रही तस्वीरें
Kannauj Rape Case: Accused

उत्तरप्रदेश: बीजेपी ने आरोपी को समाजवादी पार्टी का नेता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का करीबी बताया है. वहीं पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है.

 उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म के प्रयास के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव (करीब 50 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई. इस घटना से राजनीतिक विवाद भी पैदा हो गया है, जिसमें सत्तारूढ़ बीजेपी ने सपा पर यह दावा करते हुए निशाना साधा है कि आरोपी कभी पार्टी की वरिष्ठ नेता डिंपल यादव का करीबी सहयोगी था, जब वह कन्नौज से लोकसभा सांसद थीं.

बीजेपी ने आरोपी को सपा का नेता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का करीबी बताया है. वहीं सपा नेता और जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा, “नवाब सिंह यादव इस समय सपा में नहीं हैं. यह उनका व्यक्तिगत मामला है और सपा से इस घटना का कोई लेना देना नहीं है.” पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात कन्नौज कोतवाली क्षेत्र में स्थित चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक व सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया. साथ ही नाबालिग लड़की को भी महाविद्यालय से बरामद किया गया.

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके बयान दर्ज किए गये हैं. उन्होंने बताया कि रविवार देर रात को पुलिस को शिकायत मिली कि आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया.

अपनी शिकायत में लड़की ने कहा कि जब उसकी बुआ शौचालय गई थीं, तभी यादव ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. लेकिन जब वह वापस आईं और उसने यादव को उसके अंत:वस्त्र में देखा तो उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल किया. एसपी ने बताया कि सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी नवाब सिंह यादव को कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में हिरासत में ले लिया गया.

अधिकारी ने बताया, “मामले में तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.” पीड़िता ने अपने बयान में सपा नेता नवाब सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं जबकि नवाब सिंह यादव ने आरोपों की सिरे से खारिज करते हुए इसे उनके राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश करार दिया.

MadhyaBharat 13 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.