Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मनीष सिसोदिया ने पूछताछ के लिए सीबीआई से मोहलत मांगी
new delhi, Manish Sisodia,CBI

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने आज (रविवार) सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से अपील की। उन्होंने कहा है कि आबकारी नीति मामले में उनसे आज होने वाली पूछताछ को फरवरी के आखिरी सप्ताह तक टाल देनी चाहिए। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। सिसोदिया का कहना है कि वह इस समय दिल्ली के बजट को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं।

 

सिसोदिया ने पत्रकारों से कहा-'मैंने सीबीआई को पत्र लिखा है और फरवरी के आखिरी हफ्ते तक के लिए समय मांगा है। मैं दिल्ली के बजट को अंतिम रूप दे रहा हूं और यह एक अहम वक्त है। मैंने कहा है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते के बाद मैं आऊंगा।'

 

उन्होंने कहा कि बतौर वित्त मंत्री बजट समय से पेश करना मेरा कर्तव्य है और मैं उसके लिए दिन-रात काम कर रहा हूं। मैंने सीबीआई से फरवरी के आखिरी सप्ताह के बाद प्रश्नों का उत्तर देने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि सिसोदिया से इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी । साथ ही उनके आवास एवं बैंक लॉकर की तलाशी ली गई थी। सीबीआई दिल्ली आबकारी नीति मामले में लगभग तीन माह पहले आरोपपत्र दायर कर चुकी है। सीबीआई ने शनिवार को कहा था कि सिसोदिया से रविवार को पूछताछ की जाएगी। उन्हें इसके लिए बुलाया गया है। अधिकारियों ने साफ किया था कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को बनाने और इसे लागू करने में बड़ी साजिश तथा मामले में धन कहां से आया और कहां गया, इस संबंध में आगे की जांच जारी है है।

MadhyaBharat 19 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.