Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस की आस
राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस की आस

झामुमाे अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा

राज्यसभा चुनाव काे लेकर अब सियासत गर्म हो गई है।  झारखण्ड में झामुमाे  जहां अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा। वहीं कांग्रेस को भी अभी उम्मीदें हैं। 

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक हुई, लेकिन उसमें कोई निर्णय नहीं हुआ। कांग्रेस काे अब भी झामुमाे के सीधे जवाब का इंतजार है। बताया जा रहा है कि दाे दिनाें के भीतर कांग्रेस का इंतजार खत्म भी हाे जायेगा।  झामुमाे ने  पार्टी पदाधिकारियाें की बैठक बुलाई।  जिसमें खासताैर पर राज्यसभा चुनाव पर विचार-विमर्श किया जाएगा। झामुमाे के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन इस बैठक में शामिल हाेंगे। झामुमाे की 28 मई काे हाेने वाली बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन पार्टी का निर्णय लेकर दिल्ली जायेंगे। वे  साेनिया गांधी से मुलाकात के बाद राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार के मामले में पत्ता खोल सकते हैं।  झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्यसभा चुनाव के लिए स्पष्ट कहा है।  झामुमो का स्वभाविक हक बनता है, इसलिए अपना प्रत्याशी देगा। कांग्रेस हमें गठबंधन धर्म के नाम पर कम नहीं आंके। कांग्रेस ने पिछले राज्यसभा चुनाव में गुरुजी जैसे कद्दावर नेता के खिलाफ कैंडिडेट खड़ा किया था। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि क्षेत्रीय पार्टियां ही भाजपा का मुकाबला कर रही हैं।राज्यसभा चुनाव को लेकर फिलहाल अभी संशय बरक़रार है।  

 

MadhyaBharat 28 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.