Since: 23-09-2009

  Latest News :
एसजीपीसी का दावा- भारत-पाक तनाव के बीच सेना ने दरबार साहिब पर नहीं लगाई एयर गन.   पाकिस्तान के दुष्प्रचार को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर कर रहे राहुल गांधीः भाजपा.   किरन रिजिजू ने किया ममता को फोन.   आईएसआई समर्थित बीकेआई के छह आतंकी गिरफ्तार.   कान्स रेड कार्पेट पर शर्मिला टैगोर की सादगी ने जीता दिल.   सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए तीन वर्ष वकालत का अनुभव अनिवार्य किया.   मप्र कैबिनेट का बड़ा फैसला सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25 हजार रुपये.   मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन.   युवक पर हमला करने के बाद भाजपा नेता के घर में घुसा तेंदुआ.   छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट ने जांच पर असंतोष जताया.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को दी किंग कोबरा की सौगात.   मध्य प्रदेश में पारेषण हानि अब तक के न्यूनतम स्तर पर : ऊर्जा मंत्री तोमर.   शराब घोटाले में पूर्व मंत्री के करीबियों पर एसीबी व ईओडब्ल्यू की छापेमारी.   राज्यपाल डेका ने 30 टीबी मरीजों के लिए दी 1.80 लाख की सहायता.   मुख्यमंत्री साय ने किया अटल विहार योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण.   मानिकपुर एसईसीएल खदान में मारपीट के आरोपिताें को पुलिस ने किया गिरफ्तार.   एंबुलेंस व ट्रक की आमने-सामने टक्कर एंबुलेंस चालक की मौत.   मुख्यमंत्री साय ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में किया अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण.  
मणिपुर में बड़ी तबाही टली
kolkata, Major disaster averted , seven IEDs

कोलकाता । मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के बोंगजंग और इथम गांवों के पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने  एक व्यापक  अभियान में सात इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए हैं। इससे बड़ी आपदा टल गई और कई निर्दोष लोगों की जान बच गई।

कोलकाता स्थित पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम से बताया गया है खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस की टुकड़ियों ने तेजी से कार्रवाई की और सेना के विस्फोटक खोजी कुत्तों के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। इस अभियान के दौरान लगभग 28.5 किलोग्राम वजन के सात आईईडी बरामद किए गए। भारतीय सेना के इंजीनियर्स की टीम ने इन आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया। इस सफलता से संभावित बड़े हादसे को रोका गया और निर्दोष नागरिकों की जान बचाई गई।

आईईडी की ताजा बरामदगी पिछले तीन महीनों में सुरक्षा बलों द्वारा दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले, 20 जुलाई 2024 को इंफाल पूर्वी जिले के सैचांग इथम के पहाड़ी क्षेत्रों से 33 किलोग्राम वजन के आठ आईईडी सफलतापूर्वक बरामद किए गए थे, जिन्हें भारतीय सेना की बम निरोधक टीम ने निष्क्रिय कर दिया था।

भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस के इस संयुक्त अभियान ने सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय को एक बार फिर साबित किया है। इस कार्रवाई ने न केवल क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि देशविरोधी तत्वों को भी कड़ा संदेश दिया है।

 

MadhyaBharat 20 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.