Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बजट सत्र के दूसरे दिन नहीं चली संसद हंगामे की वजह से स्थगित
new delhi, Parliament, second day

नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरे भाग के दूसरे दिन मंगलवार को हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी। हालांकि, राज्यसभा में थोड़े समय के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर आरआरआर और एलिफेंट विस्पर पर संक्षिप्त चर्चा हुई, लेकिन कार्यवाही पहले दो बजे तक और फिर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में सुबह सदन की शुरुआत होते ही ही विपक्ष की ओर से अडानी और हिंडनबर्ग से जुड़े मुद्दे को उठाया गया। वहीं सत्ता पक्ष राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान का मुद्दा उठाता रहा। इस दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी नेताओं को प्रश्नकाल चलने देने का अनुरोध किया। लेकिन, हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। फिर दोपहर दो बजे के बाद सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

वहीं राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते मंगलवार को दोपहर दो बजे तक और फिर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामा विपक्ष की ओर से अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर चर्चा की मांग और दूसरी तरफ सत्ता पक्ष की ओर से राहुल गांधी की विदेश में की गई टिप्पणी पर कड़े रुख के चलते हुआ।

 

राज्यसभा में कार्यवाही की शुरुआत ऑस्कर में फिल्म आरआरआर और एलिफेंट विस्पर पर संक्षिप्त चर्चा के साथ हुई। इस दौरान फिल्म और कला जगत से जुड़े सदन के सदस्यों तथा विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने दोनों से जुड़ी टीम को बधाई दी।

 

इसके बाद राज्यसभा में सदन के नेता व केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी की विदेश में की गई टिप्पणी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने देश के बाहर जाकर यह बयान दिया है। इसके पीछे कोई मंशा छिपी हुई लगती है। उन्हें सदन से माफी मांगनी चाहिए। गोयल ने अन्य पार्टियों की चुप्पी और समर्थन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियों की इस मुद्दे पर चुप्पी शर्मनाक है। यह चिंता का विषय है कि अन्य पार्टियां उनके बयान पर कुछ नहीं कह रहीं।

इसके बाद हंगामे को बढ़ता देख सभापति जगदीप धनखड़ ने कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। बाद में कार्यवाही के दोबारा शुरू होने पर पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस नेता ने संसद पर टिप्पणी की है और दोनों सदन इसमें आते हैं। उनकी इस बात का समर्थन केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भी किया। उन्होंने कुछ उदाहरण देते हुए कहा कि संसद की कार्यवाही के विषय पर की गई टिप्पणियों को सदन में उठाया जा सकता है।

पूरे विषय पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद इस विषय पर कोई राय रखेंगे और सदन को इससे अवगत करायेंगे। इसके बाद कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

MadhyaBharat 14 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.