Since: 23-09-2009
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बड़ी जीत की तरफ बढ़ती दिखाई दे रहे हैं। चुनाव आयोग की तरफ से शनिवार शाम चार बजे तक जारी आंकड़े के अनुसार कांग्रेस 86 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 50 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है।
जीत की तरफ बढ़ती कांग्रेस पार्टी सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी को काफी पीछे छोड़ दिया है। भाजपा 44 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल हुई है और 30 सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग ने शाम चार बजे तक कुल 149 सीटों के परिणाम घोषित किए हैं, जिनमें कांग्रेस 86 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे आगे है। जनता दल (सेक्युलर) को 15 सीटों पर जीत मिली है और 05 सीटों पर आगे है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है। कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष ने भी एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |